अयोध्या। पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने रविवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से आशीर्वाद लिया। उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास से भी भेंट की। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर का भव्य अभिनंदन किया। मंदिर के सेवकों ने महंत नृत्यगोपाल दास को बताया कि ये भारतीय क्रिकेटर रह चुके हैं, देश के लिए कई ट्राॅफियां जीती हैं। इस पर नृत्यगोपाल दास ने उनकी पीठ थपथपाई। वीवीएस लक्ष्मण ने इससे पहले रविवार को भी रामलला के दर्शन किए। क्रिकेटर राम मंदिर परिसर में सेवा देने वाले श्री सत्य साईं संजीवनी चाइल्ड हार्ट केयर सेंटर भी गए। वहां उन्होंने अस्पताल की तरफ से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी हासिल की। वे अपनी माता के जन्मदिन पर परिवार के साथ शनिवार की दोपहर अयोध्या पहुंचे थे। संवाद