फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने किए रामलला के दर्शन

Wed, 12 Nov 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
39- राम जन्मभूमि परिसर में पत्नी संग मौजूद पूर्व किक्रेटर आकाश चोपड़ा- सोशल मीडिया
विज्ञापन
अयोध्या। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने पत्नी आक्षी माथुर के साथ मंगलवार को रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की यात्रा हमारे लिए एक अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक अनुभव रहा। आस्थावान हिंदू होने के नाते यह पावन स्थल हमारे हृदय में सबसे गहरी श्रद्धा और भक्ति का स्थान रखता है। पीढ़ियों से हमने यह विश्वास, यह भक्ति और यह आशा संजोए रखी थी कि एक दिन भगवान श्रीराम पुनः अयोध्या में अपने दिव्य वैभव के साथ विराजमान होंगे। जिस स्थान पर कभी रामजी एक साधारण तंबू में विराजे थे, आज वहीं भव्य राम मंदिर में उनके दर्शन करना, यह सचमुच इतिहास को पूर्ण चक्र में घूमते देखने जैसा था। कहा कि अयोध्या का राममंदिर केवल एक मंदिर नहीं है, यह सदियों की भक्ति, धैर्य और समर्पण का साकार रूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें