फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: टीम बनाकर कराएं राजस्व संबंधी मामलों का निस्तारण

Sat, 23 Aug 2025 08:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के सभी पुलिस थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान राजस्व संबंधी मामलों की अधिकांश शिकायतें आईं। अधिकारियों ने टीम बनाकर इनका निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

तारुन प्रतिनिधि के अनुसार तारुन थाने पर उपजिलाधिकारी श्रेया की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर तारुन निवासी राम शंकर ने बताया कि उनकी मां प्रेमा देवी ने एक व्यति को बैनामा किया था, लेकिन विपक्षी अधिक भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। वह कई बार प्रार्थना पत्र लेकर आ चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। केशरुआ बुजुर्ग के झपसू ने बताया कि उनके हिस्से की जमीन में उनके भाई अपने पशुओं को जबरदस्ती बांधकर कब्ज़ा कर लिए हैं। थाना प्रभारी संदीप त्रिपाठी ने बताया कि चार मामले आए थे, जिनमें एक का निस्तारण हुआ है। इस मौके पर कानूनगो अखिलेश पांडेय, लेखपाल उमेश राणा आदि मौजूद रहे।
सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार रौनाही थाने में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी और नायब तहसीलदार रेशू जैन ने शिकायत सुनी। यहां चार घंटे तक चली सुनवाई के दौरान फरियादियों का टोटा बना रहा। दिन भर में सिर्फ छह शिकायत आईं, जिनमें अधिकांश राजस्व संबंधी मामलों की थीं। इस दौरान एसपी ग्रामीण ने कहा कि शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करके उनका त्वरित निस्तारण कराया जाए। इस मौके पर थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, अपराधी निरीक्षक अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें