अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 17 से 21 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सख्ती से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विभाग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी के नेतृत्व में 12 अधिकारियों को तैनात किया गया है। ये अधिकारी चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर जोनवार जांच करेंगे। जांच अभियान 17 से 20 नवम्बर के बीच चलेगा। भंडारों में परोसी जाने वाली खाद्य एवं पेय सामग्री की जांच भी अनिवार्य है।