फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डकैती की तैयारी करने वाले पांच अभियुक्त कोर्ट से रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। थाना रुदौली क्षेत्र के फेलसंडा गांव के पास हाईवे पर बोलेरा में बैठ कर रात में डकैती की योजना बनाते समय गिरफ्तार किए गए पांच अभियुक्त विमल, जसवंत, जितेंद्र, वीर सिंह व विमल को सबूत के अभाव में बरी कर दिया गया। वहीं अभियुक्त वीर सिंह व विमल को आर्म्स एक्ट में भी दोष मुक्त किया गया है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय अशोक कुमार दूबे ने शुक्रवार को सुनाया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार रुदौली थाना के एसएसआई यशवंत सिंह यादव को 26 सितंबर 2013 की रात में सूचना मिली कि हाईवे के किनारे शंकर मोड़ पर एक सफेद रंग की बोलेरा खड़ी है। उसमें पांच लोग बैठे हुए हैं और कही डकैती करने की योजना बना रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वीर सिंह व विमल के पास से तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में मुजफ्फरा गांव में लगे टॉवर से बैटरी ले जाने की योजना बनाना स्वीकार किया। न्यायाधीश ने पत्रावली के अवलोकन व गवाहों के बयान के आधार पर सभी अभियुक्तों को दोषमुक्त पाते हुए रिहा कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें