फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 25 मई को मनाई जाएगी राम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, सीएम योगी हो सकते हैं शामिल

Thu, 14 May 2026 07:25 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में राम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 25 मई को मनाई जाएगी। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं। भव्य आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राम मंदिर में सजा राम परिवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम की नगरी अयोध्या में 25 मई को राम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। समारोह को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन की रूपरेखा तय करने को लेकर हुई बैठक में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, पूजन कार्यक्रमों और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं पर विस्तार से मंथन किया गया।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस विशेष अवसर पर शामिल हो सकते हैं। इसे लेकर प्रशासनिक और मंदिर प्रबंधन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। 

पिछले साल गंगा दशहरा के दिन ही राम मंदिर के प्रथम तल पर राम परिवार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस बार गंगा दशहरा की तिथि 25 मई को पड़ रही है, ऐसे में ट्रस्ट इस दिन भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


बुधवार की देर शाम कार्यक्रम को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक भी हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्षगांठ समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजन, हवन, भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जाएगी। 

आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि राम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें