अयोध्या। 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह अग्निकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर जिले में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत हुई। इस दौरान पुलिस लाइन समेत जिले के सभी फायर स्टेशन पर शोकसभा के बाद जागरूकता रैली निकाली गई।
रिजर्व पुलिस लाइन फायर स्टेशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी के नेतृत्व में शोक परेड हुई। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने आग से बचाव के प्रचार-प्रसार के लिए पंपलेट का विमोचन कर पिन फ्लैग किया। इसके बाद प्रचार-प्रसार के लिए अग्निशमन वाहनों को रवाना किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि एक सप्ताह तक आग से बचाव के लिए जागरूकात अभियान चलेगा। कर्मचारियों को आग से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस मौके पर अग्निशमन अधिकारी प्रदीप पांडेय, अवधेश पांडेय, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार फायर स्टेशन से अग्नि सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील किया कि कूड़ा, सूखी पत्तियां और पराली न जलाएं। अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें। अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। कार्यक्रम में एलएफएम कमलेश कुमार मिश्रा, राम मिलन दिनकर, फायरमैन चंद्र प्रकाश सिंह, सद्दाम हुसैन, गोपेश रावत आदि मौजूद रहे।