फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हैरिंग्टनगंज। इनायत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलिया लोहानी मजरे पुदई मिश्र में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें राम सुमिरन मिश्र पुत्र रामराज मिश्र की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की लपटें देख आस-पास के लोग एकत्र हो गए, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन काबू नहीं पा सके। इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। मौके पर ग्राम प्रधान अभिषेक भद्र सिंह व चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार पाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। फायर ब्रिगेड टीम व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें