फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जिला पंचायत प्रतिनिधि समेत 11 पर एफआईआर

Fri, 30 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज। अंजरौली स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान को खोलने को लेकर बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने देर शाम जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रदीप यादव समेत 12 नामजद और आठ से दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सेल्समैन ने आरोप लगाया कि उसे दुकान खोलने से रोका, गाली-गलौज और मारपीट की गई। दुकान के बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

दुकान संचालक अंगद कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दुकान के अनुज्ञापी अंजनी मौर्य के प्रतिनिधि हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:55 बजे सेल्समैन अवधेश कुमार दुकान खोलने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद प्रदीप यादव और उनके साथियों ने उन्हें पकड़ लिया और दुकान खोलने से मना कर दिया। इस दौरान सेल्समैन का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया और दुकान का बोर्ड तोड़ दिया गया।

विद्यालय और मंदिर के पास दुकान होने पर विरोध
वहीं, जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रदीप यादव का कहना है कि शराब की दुकान के पास ही विद्यालय और बजरंगबली का मंदिर है। स्थानीय लोग दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित कराने की मांग कर रहे हैं। इसी के विरोध में प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने मारपीट के आरोपों से इन्कार किया है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज किया गया है। छह आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें