फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या विजन-2047 से रुबरु हुए वित्त आयोग अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डाॅ. अरविंद पनगढ़िया ने अयोध्या विजन- 2047 के तहत जिले को कई भागों में विभाजित करते हुए अलग-अलग रणनीति के तहत विकास के लिए तैयार कार्ययोजना को समझा। 24 घंटे-सातों दिन नल से जल परियोजना के स्काडा कमांड सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन कर राम मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति को जाना।
विज्ञापन


डाॅ. अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में गठित 16वें केंद्रीय वित्त आयोग की समिति के सदस्यों का मंगलवार को एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। उनके साथ सदस्य एनी जार्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डाॅ. सौम्या कांत घोष, सचिव ऋत्विक पांडेय, संयुक्त सचिव राहुल जैन, राघवेंद्र सिंह, उप निदेशक आशुतोष अवस्थी, निकिता जैन, सहायक सचिव राजेश, कुमार विवेक व ओएसडी अभय मित्तल थे। इनका कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी गौरव ग्रोवर व सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने स्वागत किया।

एयरपोर्ट से समिति के अध्यक्ष व सदस्य देवकाली हाईवे स्थित होटल आने के बाद हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। डॉ. पनगढ़िया व आयोग के सदस्यों ने दर्शन-पूजन के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के ग्रीन रूम में मंदिर निर्माण पर आधारित लघु प्रस्तुति को देखकर मंदिर निर्माण की जानकारी हासिल की। इस दौरान दूसरे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन


यहां से कमेटी के चेयरमैन व सदस्य अमृत 2.0 योजना के तहत 24 घंटे-सातों दिन शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए अमानीगंज स्थित जलकल परिसर में स्थापित स्काडा कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। यहां नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने स्काडा की कार्यप्रणाली, जलापूर्ति की रीयल-टाइम निगरानी व्यवस्था के बारे में प्रेजेंटेशन दिया। बताया गया कि इस परियोजना से रामनगरी में घर-घर तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है।
कमिश्नर सभागार में आयोजित बैठक में समिति को अयोध्या विजन-2047 के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों का ब्योरा दिया गया। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय ने बताया कि वर्ष 2017 से लगातार भव्य दीपोत्सव का आयोजन करते हुए नए कीर्तिमान बनाए जा रहे हैं। भक्ति पथ, रामपथ, धर्मपथ व जन्मभूमि पथ के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण, एयरपोर्ट नवनिर्माण, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्वार, मल्टीलेवल पार्किंग और काॅम्पलेक्स निर्माण की जानकारी दी।

कमिश्नर गौरव दयाल ने प्राण प्रतिष्ठा से अब तक श्रद्धालुओं के श्रीरामलला के दर्शन, उनकी सुविधाओं के तहत होटल निर्माण, होम स्टे, आवासीय योजनाओं व सोलर सिटी विकसित किए जाने की उपलब्धि बताई गई। बैठक में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, डीएम व विशेष सचिव वित्त विभाग संजीव सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी अफसरों ने समिति अध्यक्ष को स्मृति चिह्न व महापौर ने पुस्तक भेंट की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें