फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बुखार के मरीजों का तांता

Sun, 01 Nov 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
36-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटरंगा में इलाज करते चिकित्सक।-स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के 37 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी केंद्रों पर मरीजों की भीड़ रही। सबसे अधिक 310 मरीज बुखार से पीड़ित पहुंचे। गंभीर हालत में आए दो मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


मेले में 63 चिकित्सकों और 144 पैरामेडिकल कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शाम तक जिले भर में 1983 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें सांस के 173, पेट के 180, शुगर के 136, चर्म रोग के 151, टीबी के संदिग्ध 23, एनीमिया के 36 और उच्च रक्तचाप के 68 मरीज शामिल रहे। आंख संबंधी समस्याओं के 36 मरीज भी पहुंचे। 93 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई, जबकि 30 लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए।

तारुन प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी पनभरिया में डॉ. शिवम मिश्रा ने 38 मरीजों का उपचार किया। इनमें बुखार, जुकाम, शरीर दर्द, दस्त और उल्टी के मरीज अधिक थे। बेदापुर की 70 वर्षीय बड़का, पाली अचलपुर की 13 वर्षीय आरती और बेदापुर के अनिल कुमार बुखार से पीड़ित मिले।
विज्ञापन


हैदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी हैदरगंज में डॉ. अखिलेश तिवारी ने 50 मरीजों का इलाज किया। फार्मासिस्ट एजाज अहमद और एलटी श्याम नारायण वर्मा मौजूद रहे।

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी सराय धनेठी में 52 मरीजों का परीक्षण आयुष चिकित्सक जीपी मौर्य ने किया। गड़ौली की मिथिलेश ने चक्कर आने की शिकायत की। खून की कमी मिलने पर उन्हें दवाएं दी गईं। सराय धनेठी की कविता ने घुटने में दर्द और कंजी गांव के राम अचल ने सीने में दर्द की शिकायत की।

रानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी कंदैला में डॉ. दिनेश प्रकाश ने 55 मरीजों का परीक्षण किया। पांच बच्चे मौसमी बुखार से पीड़ित मिले। उन्होंने लोगों से आसपास सफाई रखने और पानी जमा न होने देने की अपील की।

पीएचसी सैदपुर में लटका मिला ताला

रुदौली में पीएचसी सैदपुर पर रविवार दोपहर दो बजे ताला लटका मिला। भरतपुर के अंकित सिंह और रविनंदन सिंह दवा लेने पहुंचे, लेकिन उन्हें बिना उपचार लौटना पड़ा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. जितेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। अनुपस्थिति की जांच कराई जाएगी।

एलटी के अभाव में नहीं हुई जांच

बीकापुर के पीएचसी चौरे बाजार में प्रभारी चिकित्साधिकारी मोहम्मद इरशाद, फार्मासिस्ट कनिक राम चौधरी और एएनएम सीमा मौजूद रहीं, जबकि स्टाफ नर्स प्रतिभा अनुपस्थित मिलीं। लैब टेक्नीशियन नहीं होने से जांच नहीं हो सकी। यहां 52 मरीजों को दवाएं दी गईं। वहीं, पीएचसी कोछा में डॉ. राजेश कुमार और फार्मासिस्ट दुर्गेश पांडेय ने 37 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें