फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: होलिका के स्थान पर जली पिता की चिता

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून सड़क हादसे में रुदौली के तीन मजदूरों की मौत
विज्ञापन

रुदौली। होली की खुशियां मातम में बदली। होली के अवसर पर परिवार के सामने होलिका के स्थान जली पिता की चिता। देहरादून के राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर के पास बुधवार की रात एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने सड़क किनारे चल रहे छह लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सड़क हादसे में तीन मृतक रुदौली तहसील क्षेत्र के निवासी थे।
इस हादसे में मंशाराम रावत (28) पुत्र राम बहादुर, रंजीत (32) रावत पुत्र रामरेस निवासी ग्राम राम अधीन का पुरवा मजरे लोहटी सरैया रुदौली, दुर्गेश रावत (24) पुत्र स्व. भगई रावत निवासी ग्राम गौरियामऊ कोतवाली रुदौली की मौत हो गई। मृतक मंशाराम अपने मां-बाप का एकलौता बेटा था। उनकी तीन बेटियां हैं। दूसरा मृतक रंजीत पुत्र घर का सबसे बड़ा पुत्र था। मृतक रंजीत के चार लड़के व दो लड़कियां हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूनी हई मांग, बच्चों के सपने सपने ही रह गए
- बहुत देर हो रही है कब तक आओगे पापा, मेरा रंग, मेरी पिचकारी, मेरे खिलौने कब तक लाओगे पापा। मम्मी की साड़ी, हम लोगों के नए-नए कपड़े ला रहे हो न पापा। मृतक मंशाराम की बेटियां रागिनी, शिवानी, व रेखा की यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाई। रंग, पिचकारी, कपड़े, खेल, खिलौने की जगह पिता का शव घर आया। होली के अवसर पर परिवार के सामने होलिका के स्थान पर पिता की चिता जल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें