फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नवजात की मौत के बाद पिता को पीटा, जांच के निर्देश

विज्ञापन
18- सोहावल तहसील में कतारबद्ध होकर डीएम के समक्ष ​शिकायत दर्ज कराते फरियादी- संवाद
विज्ञापन
सोहावल। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में रुदौली के अमराई गांव निवासी विवेक चौहान ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने पत्नी को 26 दिसंबर को प्रसव के लिए डॉ. साहू मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया था। आरोप है कि डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही के कारण नवजात शिशु की मौत हो गई। जब उन्होंने डॉक्टर से इस बारे में पूछताछ की तो उनकी पिटाई की गई। इसकी शिकायत रौनाही थाना व सीएमओ से की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोहावल तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम निखिल टीकाराम फुडे की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान शिकायतकर्ताओं की काफी भीड़ रही। कुल 152 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। नगर पंचायत खिरौनी निवासी बैजनाथ सिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि ग्राम पंचायत की नाली व चकरोड की भूमि पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इस दौरान एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसडीएम सविता राजपूत, तहसीलदार प्रदीप सिंह, रौनाही थाना प्रभारी लालचंद सरोज व पूराकलंदर थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

100 बार शिकायत की, सिर्फ जांच करने के दिए जाते रहे निर्देश


मिल्कीपुर। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त व राजस्व अमित भट्ट ने एसडीएम सुधीर कुमार व सीओ अजय सिंह के साथ फरियादियों की शिकायतों को सुना। 143 लोगों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत की। 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। घुरेहटा पूरे दरियाव गांव निवासी बृद्धराम मिलन लाठी टेकते हुए शिकायत लेकर पहुंचे, बताया कि उन्हें आवासीय पट्टा मिला है। 2010 में न्यायालय में शुल्क जमाकर कब्जा प्राप्त किया। छप्पर रख कर जीवन यापन करने लगे। 2020 में विपक्षियों ने छप्पर जला दिया। मारपीट कर जमीन पर कब्जा कर लिया। 100 बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, सिर्फ जांच के निर्देश दिए जाते रहे। इस मौके पर नायब तहसीलदार आनंद प्रकाश राय, एसडीओ बिजली अमित सिंह, पूर्ति निरीक्षक राम नरेश गुर्जर सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रुदौली में खाद की समस्या का गूंजा मुद्दा



भेलसर। रुदौली तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की 162 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें राजस्व, पुलिस व विकास विभाग से संबंधित सबसे अधिक मामले रहे। एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधायक रामचंद्र यादव व एसडीएम संतोष कुमार के सामने भाकियू के रविशंकर पांडेय, रामूचंद्र विश्वकर्मा, राजेश तिवारी, विजय बहादुर व मीनादेवी समेत अन्य किसानों ने कहा कि यूरिया और डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। प्राइवेट दुकानों पर 400 से 500 रुपये बोरी मिल रही है। सरकारी समितियों में भी कालाबाजारी की जा रही है। इस दौरान पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार विजय गुप्त, बीडीओ अमित त्रिपाठी व भावना यादव मौजूद रहीं।


बीकापुर में 70 फरियादियों ने दर्ज कराईं शिकायतें

बीकापुर। तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 70 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। ठंड और सोमवार को आयोजन होने के चलते इस बार समाधान दिवस सूना सा दिखाई दिया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी श्रेया, तहसीलदार दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी पियूष, ईओ नगर पंचायत अंजू यादव, खंड विकास अधिकारी अखिलेश मिश्र, एसडीओ बिजली संदीप यादव के अलावा सभी विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें