अयोध्या। लाइट सजावट को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों को पीटने और गाली देने के मामले में कोतवाली अयोध्या पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आशापुर (जोगियाना) निवासी निजाद ने बताया कि गांव में रबीउल अव्वल के कार्यक्रम के लिए सजावट का काम चल रहा था। उसके पिता मो. इश्तियाक इसकी देखरेख कर रहे थे। गांव के सलीम व कलीम व शहजाद और टाइगर वहां पहुंचे और लाइट सही नहीं लगने की बात कहकर उनके पिता से अभद्रता करने लगे। विवाद बढ़ने पर चारों ने इश्तियाक को पीटा। बचाने पहुंचे निजाद और उसके भाई मो. निशाद को आरोपियों ने पीट दिया और गाली देने लगे। दोनों भाइयों को चोटें आईं। पुलिस ने सलीम, कलीम, शहजाद और टाइगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।