तारुन। आगागंज बाजार में अवैध पटाखे के जखीरे के साथ दो लोगों के को गिरफ्तार किया गया है। उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली को लेकर अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पता चला कि आगागंज कस्बा में बाजार निवासी मोहम्मद अयूब और उनके पुत्र मोहम्मद आसिफ अपने घर पर अवैध पटाखा बेचने के लिए रखे थे। फोर्स के साथ छापेमारी की गई तो पटाखों का जखीरा बरामद हुआ। पटाखे बेचने से संबंधित कागजात मांगा गया तो वह दिखा नहीं सके। थाना प्रभारी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि विस्फोटक अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके चालान किया गया है। संवाद