फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती के साथ पशुपालन से दोगुनी होगी किसानों की आय : धर्मपाल

विज्ञापन
32- संवाददाताओं से बातचीत करते पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री  धर्मपाल सिंह
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश के पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य किसानों की आय को दोगुनी करना है। यह खेती के साथ पशुपालन करने से संभव है। एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी में पशुपालन विभाग की अहम भूमिका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता है कि निराश्रित गोवंश सड़कों पर इधर-उधर न भटकें और किसानों के खेतों को नुकसान न पहुंचाएं। इसके लिए सभी निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में रखने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन



पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री सोमवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि
जैव विविधता से परिपूर्ण उत्तर प्रदेश में पूरे देश का सर्वाधिक पशुधन है। 20वीं पशु गणना के अनुसार प्रदेश में 190.20 लाख गोवंश, 330.17 लाख महिषवंश, 9.85 लाख भेड़, 144.80 लाख बकरी व 4.09 लाख सूकर है। किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। पशुपालन करने वाले किसान को एक गाय पर 40 हजार और दो गायों पर 80 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन




विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री की नीतियों पर सवाल उठाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। विपक्ष केवल कपोल कल्पित बातें करता है। आज दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का गौरव बढ़ाया है। भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। आने वाले समय में अमेरिका तक भारत के आगे झुकने के लिए विवश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें