फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मुआवजे के लिए किसानों ने लगाई एसडीएम से गुहार

Thu, 16 Jul 2026 10:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण के छह माह बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। लोक निर्माण विभाग से भूमि का बैनामा कराए जाने के बावजूद उनके खातों में राशि नहीं पहुंची है। इससे परेशान किसानों ने अब एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आठ माह पहले पूरी हो चुकी है। उन्हें न तो मुआवजा मिला है और न ही अपनी जमीन पर खेती करने की अनुमति दी जा रही है। संबंधित ठेकेदार ने उन्हें धान की फसल बोने से भी मना किया है। इससे उनके परिवारों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। प्रभावित किसानों में शैलेंद्र कुमार, राजित राम, द्वारकानाथ और अनुराग वर्मा आदि ने बताया कि वे कई महीनों से लेखपाल और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, पर हर बार केवल आश्वासन ही मिला है।

किसानों ने एसडीएम से अपनी भूमि का मुआवजा शीघ्र उनके खातों में भेजने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। वे भविष्य की खेती-बाड़ी की योजना बना सकेंगे। मुआवजा न मिलने से उनके परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें