फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों और पिछड़ों के साथ हो रहा है धोखा : मयाराम वर्मा

Sat, 04 Apr 2026 10:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कार्यक्रम में अति​थियों का किया गया स्वागत।
विज्ञापन
हनुमतनगर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और राष्ट्रीय किसान मोर्चा की ओर से आयोजित ''सामाजिक परिवर्तन यात्रा'' कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मयाराम वर्मा ने सरकार पर किसानों और पिछड़ी जातियों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादों से मुकर रही है।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम हनुमतनगर के महावा में आयोजित हुआ। वर्मा ने कहा कि मंत्रिमंडल में पारित होने के बावजूद जनगणना अधिसूचना में पिछड़ी जाति का कॉलम न देना एक बड़ा धोखा है। उन्होंने यूजीसी को पहले लाना और फिर उच्चतम न्यायालय में उस पर रोक लगवाना पिछड़ी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए एक षड्यंत्र बताया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व निदेशक विद्युत निगम उदयभान वर्मा ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास पटेल ने की। संचालन मंडल अध्यक्ष संदीप इंडियन ने किया। इस अवसर पर रामधारी दिनकर, राघव राम यादव, रामसूरत पाल सहित दर्जनों अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। यह कार्यक्रम सामाजिक परिवर्तन यात्रा का हिस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें