फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गिरे पेड़, टूटे तार, गहराया संकट

Mon, 28 Sep 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
बिजली के टूटे तारों को दुरुस्त करते कर्मचारी।
विज्ञापन
अयोध्या। दर्शननगर फीडर से जुड़े इलाकों में करीब 70 घंटे से बिजली गुल है। बारिश और तेज हवा में पेड़-डालियां गिरने, तार टूटने और ट्रांसफार्मर खराब होने से शहर के विभिन्न फीडरों से जुड़ी करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित है। एक स्थान पर लाइन ठीक होने के बाद दूसरे स्थान पर फॉल्ट आने से संकट लंबा खिंच रहा है।
विज्ञापन


लंबी कटौती से घरों की पानी की टंकियां खाली हो गई हैं। मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं और इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं। बाबा का पुरवा निवासी भीम सेन ने बताया कि करीब 70 घंटे से बिजली नहीं आई है। पानी की टंकी खाली होने पर पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है।

यशराज पुरम कॉलोनी निवासी साक्षी ने बताया कि बिजली न आने से मोमबत्ती जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है। फोन चार्ज नहीं होने से घरवालों से बात करना भी मुश्किल हो गया है। बल्लहाता में ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन


अहिरन का पुरवा में पेड़ गिरने से महिला जख्मी
बीकापुर। अहिरन का पुरवा में तेज हवा और बारिश से शनिवार शाम बरगद का पेड़ छप्पर पर जा गिरा। हादसे में दीवार ध्वस्त हो गई। चपेट में आने से एक 55 वर्षीय इंद्रावती भी जख्मी हो गई। बरगद राम सुभाग की पशुशाला पर गिरा। इससे इंद्रावती भी चपेट में आ गईं थीं। उन्हें सीएचसी बीकापुर में भर्ती कराया गया। जाना बाजार मार्ग भी बाधित रहा।
पेड़ गिरने से छप्पर क्षतिग्रस्त
तारुन। ग्राम पंचायत घूरीटीकर मजरे रामनगर में शनिवार देर शाम बारिश व तेज हवा के दौरान पेड़ गिरने से छप्पर का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित मनोज कुमार के घर में खाने-पीने की सामग्री, साइकिल, चारपाई, बिस्तर, बर्तन, नल, चारा काटने की मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। छप्पर के नीचे बंधी भैंस को भी चोट लगी है। मौके पर जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद पहुंचे और नायब तहसीलदार रामखेलावन को अवगत कराया।
चार दिन से बिजली का संकट
अयोध्या। आंधी-पानी से ग्रामीण क्षेत्रों में चार दिन बाद भी बिजली का संकट बना हुआ है। पेड़ गिरने से तार और खंभे टूटने के कारण कई गांवों में आपूर्ति बाधित है। इन्वर्टर और मोबाइल बंद हो गए हैं। पानी की टंकियां सूखने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अर्धवार्षिक परीक्षाएं नजदीक होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
पूराबाजार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब एक दर्जन गांवों में 72 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई। करीब 25 हजार लोग अंधेरे में हैं। कुछ जगह जनरेटर से मोबाइल चार्ज करने के लिए 10 से 20 रुपये लिए जा रहे हैं। बीकापुर कस्बे और तहसील फीडर की बिजली तीन दिन से बाधित है। अस्पताल में 48 घंटे से बिजली न होने के कारण मरीज, प्रसूता और स्वास्थ्यकर्मी अंधेरे में हैं। जनरेटर भी खराब है। एसडीओ संदीप यादव ने बताया कि 33 हजार लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई है।
हनुमतनगर में रसूलाबाद उपकेंद्र के पांचों फीडर शुक्रवार शाम से बंद हैं। देर रात दर्शननगर भी ब्रेकडाउन में आ गया। इससे करीब 50 गांव प्रभावित हैं। महबूबगंज में दिलासीगंज उपकेंद्र की आपूर्ति 72 घंटे से बंद है। करीब 50 गांव प्रभावित हैं।
रुदौली क्षेत्र में 33 केवी लाइन ठीक होने के बाद दर्जनों खामियां सामने आईं। भेलसर क्षेत्र के सभी फीडर करीब 48 घंटे तक ब्रेकडाउन में रहे। अवर अभियंता रुदौली रितेश वर्मा ने बताया कि कर्मचारी दिन-रात लाइनों को दुरुस्त करने में लगे हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें