फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में दो अफसरों से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने सीएमआईएस पोर्टल पर फीड परियोजनाओं और सीएम डैशबोर्ड की अप्रैल माह की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के तहत विकास कार्यों से संबधित समीक्षा के दौरान कौशल विकास मिशन से किसी अफसर के मौजूद न होने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग की ओर से 15वें वित्त आयोग में मिली धनराशि के कम व्यय पर नाराजगी जताते हुए एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन


डीएम ने सीएमआईएस पोर्टल पर फीड परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि बड़ी परियोजनाओं के लिए जिला स्तरीय टीम का गठन कर नियमित निरीक्षण व सत्यापन कराया जाए। सत्यापन रिपोर्ट नियमित प्रस्तुत की जाए। जिन परियोजनाओं में कार्यदायी संस्थाओं की ओर से शिथिलता बरती जा रही है, उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं व विभागों को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं की तिथि पुनरीक्षित होनी है, उसके लिए पत्राचार करते हुए पोर्टल पर शीघ्र ठीक कराना सुनिश्चित करें।

धीमी कार्य प्रगति वाली कार्यदायी संस्थाओं को फटकार

डीएम ने कहा कि जिन परियोजनाओं में दो या इससे अधिक संस्था काम कर रही हैं, वे आपसी समन्वय बनाकर काम को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से पूरा करें। समीक्षा के दौरान जिन कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की प्रगति धीमी थी, उन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाई और काम में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की हिदायत दी। कहा कि जिन निर्माण कार्यों में बजट प्राप्त नहीं है, उनके संबंध में शासन को उपभोग प्रमाण पत्र भेजते हुए बजट की मांग करें।
विज्ञापन



गोल्डन कार्ड के लिए विशेष कैंप का किया जाएगा आयोजन

चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि गोल्डन कार्ड के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाए। यूपीनेडा से कहा कि सूर्य घर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए सोलर योजना से आम जनमानस को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कई विभागों को समय पर डाटा फीड करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, जिला अर्थ व संख्याधिकारी अशोक कुमार, सीएमओ डाॅ. सुशील कुमार, परियोजना निदेशक गिरीश पाठक, बीएसए संतोष राय, जिला विकास अधिकारी महेंद्र देव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें