फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राम मंदिर में पुष्करणी निर्माण के लिए खोदाई शुरू, जून 2025 तक पूरा हो जाएगा परकोटे का काम

Sat, 28 Dec 2024 12:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम मंदिर में पुष्करणी निर्माण के लिए खोदाई शुरू हो गई है। वहीं परकोटे का काम जून 2025 तक पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन
राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में परकोटे का निर्माण जोरों पर चल रहा है। परकोटे में अब तक पांच लाख क्यूबिक पत्थर लग चुके हैं। अब केवल तीन लाख क्यूबिक पत्थर और लगने हैं। 

विज्ञापन


राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि जून 2025 तक परकोटे का काम पूरा हो जाएगा। मूतियों का निर्माण भी चल रहा है। जनवरी के पहले सप्ताह में जयपुर जाकर मूर्तियों का निरीक्षण किया जाएगा। जैसे-जैसे मंदिर पूर्ण होते जाएंगे जयपुर से मूर्तियां लाने की व्यवस्था की जाएगी। 

प्रवेश द्वार संतों के नाम पर होंगे

सप्त मंडपम के मध्य में बनने वाले पुष्करणी का काम शुरू हो गया है। इसके लिए खोदाई शुरू कर दी गई है। ड्राइंग, डिजाइन और तकनीक पर आज बैठक में विचार किया जाएगा। जनवरी तक अधिक से अधिक काम पूरा किया जाने की योजना है। उन्होंने बताया की परिसर में बनने वाले चारों प्रवेश द्वार संतों के नाम पर होंगे, ऐसा निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें