फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जी का आशीर्वाद मिलेगा तो सब अच्छा ही होगा : फडणवीस

Thu, 30 May 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रामलला के दर्शन के बाद मौजूद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया। यहां उन्होंने कहा कि अयोध्या आना हर्ष का विषय है। भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचा हूं। जिस समय राम मंदिर बन रहा था उस समय भी अयोध्या आया था। उससे पहले कारसेवा में भी तीन बार अयोध्या आ चुका हूं। मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली समझता हूं, रामजी का आशीर्वाद मिलेगा तो सबकुछ अच्छा ही होगा। राममंदिर पहुंचने पर राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने उनका स्वागत सम्मान किया। उपमुख्यमंत्री ने राममंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें