फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामनगरी के रास्ते भी सुना रहे रामकथा

Sat, 07 Nov 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर मार्गों और बाजारों तक दीपोत्सव की सजावट की छटा दिखाई दे रही है। कहीं रंग-बिरंगी रोशनी लोगों का ध्यान खींच रही है तो कहीं रामायण के प्रसंगों पर आधारित सजावट रामकथा की याद दिला रही है। पूरी अयोध्या उत्सव के रंग में रंगी नजर आ रही है।
विज्ञापन


दसवें दीपोत्सव का आगाज हो चुका है। इस बार आयोजन स्थलों से आगे बढ़कर उत्सव का दायरा शहर के दूसरे हिस्सों तक पहुंचा है। जुड़वा शहर के प्रमुख चौराहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह रामायण के प्रसंगों और उनसे जुड़ी तस्वीरों को उकेरा गया है। हर तरफ रामधुन सुनाई दे रही है। आसपास के मकानों को भी रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। यह सजावट अयोध्या के बदलते स्वरूप की झलक पेश कर रही है।

शाम होते ही रोशनी से जगमगाते मार्गों और सजे बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी सजावट देखने और तस्वीरें लेने पहुंच रहे हैं। आसपास के जिलों से भी लोग दीपोत्सव की छटा निहारने रामनगरी आ रहे हैं।
विज्ञापन


अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान पेश करने की कोशिश
अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को नए अंदाज में सामने लाने की कोशिश भी हो रही है। रामकथा अब धार्मिक अनुष्ठानों और पारंपरिक मंचों से आगे बढ़कर देश-विदेश की रामलीलाओं, आधुनिक दृश्य माध्यमों और तकनीक के जरिये नई पीढ़ी तक पहुंचाई जा रही है। स्थानीय कलाकारों की भागीदारी भी उत्सव को अयोध्या की अपनी सांस्कृतिक पहचान से जोड़ रही है।

श्रद्धालुओं के साथ अयोध्यावासी भी उत्साहित

शृंगारहाट निवासी सुनील विश्वकर्मा कहते हैं कि शहर की सजावट बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। इससे अयोध्या की पहचान देश-दुनिया में और मजबूत होगी। नजरबाग निवासी नीशू सिंह के मुताबिक, आयोजन के दौरान पूरी रामनगरी को सजाया और संवारा जा रहा है। यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। अशर्फी भवन चौराहे के पास रहने वाले अमन तिवारी कहते हैं कि रामकथा पर आधारित प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी परंपरा से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। यह दीपोत्सव की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें