अयोध्या। नवरात्र मेले को देखते हुए 24 से 27 मार्च तक अयोध्या में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर आदि 24 मार्च को दोपहर दो बजे से 27 मार्च को रात 12 बजे तक नहीं आ सकेंगे। आवश्यक सेवाओं को डायवर्जन से छूट रहेगी।
सुल्तानुपर से आने वाले वाहनों को कूड़ेभार, रायबरेली से आने वाले वाहनों को हलियापुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर से आने वाले वाहनों को गोहन्ना मोड़ अंबेडकरनगऱ से दोस्तपुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भेेजा जाएगा। इसी प्रकार बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहनों को भिटरिया रामसनेही घाट, हैदरगढ़ से पूर्वाचल एक्प्रेस-वे की ओर मोड़ा जाएगा। बस्ती की ओर से आने वाले वाहनों को लोलपुर से नवाबगंज गोंडा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। गोंडा से आने वाले वाहनों को लोलपुर से बस्ती, गोरखपुर से आने वाले को लिंक एक्सप्रेस-वे से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर-संतकबीरनगर-बस्ती से आने वाले वाहनों को दोस्तपुर से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाले वाहनों को टिकोरा मोड़ से सीतापुर-लखनऊ मार्ग, सीतापुर, शाहजहांपुर से आने वाले वाहनों को अहीमामऊ से होते हुए पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।