फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हाईवे से हटवाया अतिक्रमण

Thu, 07 Nov 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे हटाया गया अतिक्रमण।-संवाद
विज्ञापन
कुचेरा बाजार। अभियान चलाकर बुधवार को अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे हुए अतिक्रमण व दुकानों को एनएचएआई के कर्मियों ने हटवा दिया। अब हाईवे के किनारे ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे लोगों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


बुधवार को एनएचएआई के कर्मियों ने हाईवे से अवैध कब्जा हटवाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान टीमों ने गहनाग देव मंदिर पर सड़क के किनारे लगे ठेला, कुल्चा व सब्जियों की दुकानों को हटवा दिया। एनएचएआई के मैनेजर ने बताया कि यह अभियान तीन माह तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि इसमें बारुन बाजार, कुचेरा बाजार, सेवरा मोड़, इनायतनगर, मिल्कीपुर, बड़ी नहर सहित कुमारगंज बाजारों में हाईवे के किनारे से दुकानों को हटवाया जाएगा। टीम में एनएचएआई के आरआई जाकिर हुसैन, रंगानाथ पांडेय, आदित्य मिश्रा व हरिओम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें