आठ हजार पदों के लिए लगेगा रोजगार मेला
अयोध्या। नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। 28 अगस्त को सोहावल स्थित भवदीय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में एक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में 50 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां हिस्सा लेंगी और आठ हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां करेंगी।
इस रोजगार मेले में अभ्यर्थियों की न्यूनतम योग्यता आठवीं पास और उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। मेले में भाग लेने के लिए शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और बायोडाटा लाना होगा। सभी अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। मेले में टाटा, महिंद्रा, एलएंडटी जैसी नामी 50 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी।
यह कंपनियां आईटी, विनिर्माण, सेवा और तकनीकी क्षेत्रों में युवाओं को नौकरी का अवसर प्रदान करेंगी। इस मेले में एक लाख से पांच लाख से अधिक का पैकेज योग्यता अनुसार मिल सकता है। सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र शुक्ल ने युवाओं से अपील की है कि वे इस वृहद रोजगार मेले में हिस्सा ले और रोजगार पाए। रोजगार मेला नौकरी दिलाने का मंच तो है ही साथ में युवाओं के कौशल को पहचानने और उसे निखारने का भी एक अवसर है।