चौधरी संघ के सम्मेलन में मौजूइ पदाधिकारी।
अयोध्या। चौधरी संघ का सम्मेलन रविवार को आशिफबाग में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संगठन के अध्यक्ष राम करन यादव ने समाज की उन्नति के लिए शिक्षा, एकता और सामाजिक सहभागिता को आवश्यक बताया। मुख्य वक्ता गंगादीन चौधरी ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा, आपसी सहयोग और संगठन की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा। राष्ट्रीय सचिव रामबक्श यादव ने युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होने, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया। सम्मेलन में समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार रखे गए। कार्यक्रम के संयोजक राम अशोक यादव रहे। पार्षद प्रतिनिधि लुल्लुर यादव, नौमी लाल यादव, रामसुमेर यादव और अजय यादव ने अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर मंजीत यादव, चौधरी सीताराम यादव, मनीष यादव, रामकेवल यादव, मानसिंह, मिश्रीलाल, मेवालाल, रामधीरज यादव, रामसागर, लालबहादुर यादव, हरिकरन चौधरी, मस्तराम यादव, सुनील यादव, रामशंकर यादव सहित अन्य मौजूद रहे।