फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का धरना शुरू

Tue, 20 Jan 2026 08:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
29 अधिशासी अभियंता, नलकूप खंड कार्यालय पर धरना देते इंजीनियर्स - संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के बैनर तले मंगलवार को दो दिवसीय धरना शुरू किया। पहले दिन संघ के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में जूनियर इंजीनियर धरने पर बैठे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विभागीय उच्च अधिकारियों ने कर्मचारियों की लंबित सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान में लगातार उदासीनता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि जूनियर इंजीनियर्स के स्थायी करण और वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, वर्ष 2024-25 व 2025-26 की रिक्तियों के सापेक्ष पदोन्नति, एसीपी का लाभ, सेवानिवृत्त सदस्यों के देयकों का भुगतान, कार्यों का समान वितरण सहित कई महत्वपूर्ण मांगें अब तक लंबित हैं।
विज्ञापन


जिला सचिव मनोज कुमार ने कहा कि गोपनीय चरित्र पंजिका को मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड न किया जाना, फास्ट मूविंग पार्ट्स व वाहनों की कमी और अनुरक्षण व मरम्मत मद के दुरुपयोग के कारण नलकूपों का रखरखाव प्रभावित हो रहा है। मो. रशीद खान व हिमांशु वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो दो दिवसीय धरने के बाद प्रमुख अभियंता कार्यालय पर आंदोलन की नोटिस देकर संघर्ष को और तेज किया जाएगा। यह धरना अधिशासी अभियंता, नलकूप खंड कार्यालय के समक्ष आयोजित किया जा रहा है। धरना स्थल पर मंडल अध्यक्ष राकेश यादव सहित कई पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें