रुदौली। बेसहारा गोवंशों को सुरक्षित रखने के लिए बनी सरायमुगल गांव की सरकारी गोशाला में झटका मशीन लगाए जाने का मामला सामने आया है। बिजली का झटका देने वाली इस मशीन से गोवंशों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा हैं। गोशाला का संचालन और देखरेख ग्राम पंचायत स्तर पर होती है। ऐसे में मशीन किसके निर्देश पर लगाई गई और इसकी अनुमति किसने दी, यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
प्रशासक अखंड वीर सिंह ने बताया कि उन्हें मशीन लगाए जाने की जानकारी नहीं है। वहीं, खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता ने बताया कि गोशाला में झटका मशीन नहीं लगाई जा सकती। मामले की जांच कराई जाएगी और लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।