फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पारिवारिक कलह के बाद वृद्धा की जलकर मौत

Mon, 13 Jul 2026 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
शुजागंज। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के ग्राम दशरथमऊ में सोमवार सुबह पारिवारिक कलह के बाद वृद्ध महिला (65) की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस कर मौत हो गई। गांव निवासी निर्मला देवी (65) का सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे अपने पति शिव बहादुर वर्मा से विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ ही देर बाद कमरे से धुआं निकलता देख परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण गांव के तीन युवकों की मदद से उसे तोड़ा गया। अंदर निर्मला देवी गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में मिलीं। उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की ओर से आग लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें