फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बस्ती निवासी बुजुर्ग को अयोध्या लाकर 41 हजार रुपये लूटे

Fri, 27 Nov 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बस्ती से बाइक पर बैठाकर अयोध्या लाए गए बुजुर्ग को जालसाज ने बंधक बनाकर 41 हजार रुपये ठग लिए। हनुमानगढ़ी के पास ग्राहक सेवा केंद्र पर आधार कार्ड से 30 हजार रुपये निकलवाए। इसके बाद दर्शननगर चौकी क्षेत्र के समाहा में उनकी पिटाई कर 11 हजार रुपये छीन लिए और घायल हालत में झाड़ियों में फेंककर भाग गया।
विज्ञापन

बस्ती जिले के हर्रैया क्षेत्र के भदावल कला गांव निवासी भगवान दत्त बृहस्पतिवार शाम दवा लेने भदावल बाजार गए थे। वहां गन्ना क्रय केंद्र के पास उन्हें बाइक सवार एक व्यक्ति मिला। उसने बुजुर्ग के बेटे प्रमोद का नाम लेकर आवास योजना का पैसा आने और सत्यापन कराने की बात कही। स्टांप पेपर की जरूरत बताकर आरोपी उन्हें बाइक पर बैठा लिया और हर्रैया व छावनी होते हुए अयोध्या ले आया।
हनुमानगढ़ी के पास एक ग्राहक सेवा केंद्र पर आरोपी ने बुजुर्ग के आधार कार्ड से 30 हजार रुपये निकलवा लिए। इसके बाद उन्हें इधर-उधर घुमाता रहा। शाम को घर छोड़ने के बहाने समाहा में सुनसान जगह पर ले गया। वहां पिटाई कर 11 हजार रुपये छीन लिए और उन्हें झाड़ियों में फेंककर भाग गया। घायल बुजुर्ग किसी तरह पास की पंक्चर की दुकान पर पहुंचे और बेटे को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन डायल 112 की मदद से अयोध्या पहुंचे और दर्शननगर पुलिस चौकी गए। घर लौटते समय रास्ते में बुजुर्ग की हालत बिगड़ने पर उन्हें हर्रैया सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बाइक सवार बुजुर्ग को पीछे बैठाकर ले जाता दिखाई दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि घटना हर्रैया क्षेत्र में हुई थी। वहां की पुलिस कार्रवाई कर रही है। जांच में सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें