फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की मौत

Mon, 26 Oct 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कमिश्नर कार्यालय के पास रविवार को वाहन की टक्कर लगने से मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी प्रवीण सिंह ने तहरीर में बताया कि उनके पिता अवधेश प्रताप सिंह 25 अक्तूबर की सुबह करीब 5:30 बजे टहलने निकले थे। इसी दौरान कमिश्नर कार्यालय के पास वैभव गुप्ता उर्फ बंटी ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें