फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गन्ने के खेत में लगी आग से वृद्ध की झुलस कर मौत

Fri, 14 Nov 2025 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
जाना बाजार । गनेशपुर गांव में अज्ञात कारणों से गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाने गए 65 वर्षीय किसान की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने गन्ने के खेत के अंदर से शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

घटना थाना हैदरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सराय मनोधर गांव की है। प्रधान प्रतिनिधि रामानंद पांडेय और कोटेदार महेंद्र निषाद ने बताया कि शुक्रवार देर शाम पांच बजे के आसपास गांव निवासी विश्व प्रकाश मिश्रा के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। वहीं बगल में बटाई पर लिए खेत को देखने गये नन्हकू निषाद गन्ने की खेत में लगी आग को बुझाने लगे। आग बुझाते बुझाते वह खेत के अंदर तक चले गए। खेत मालिक विश्वजीत प्रकाश ट्रैक्टर से चारों तरफ खेत की जोताई कर आग को काबू में करने की कोशिश की। ग्रामीण खेत के अंदर गए तो वहां झुलसा हुआ शव देखकर लोगों लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने शव की पहचान नन्हकू निषाद के रूप में की। थानाध्यक्ष हैदरगंज विवेक कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें