फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका

Fri, 10 Apr 2026 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य नेताओं के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस के रोकने के प्रयासों के बावजूद जबरदस्त आक्रोश दिखाते हुए असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय के समक्ष आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासनिक सख्ती के बीच भी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस की ओर से लगाए गए सभी आरोपों की स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके। इस दौरान पीसीसी सदस्य राम अवध पासी, पंकज सिंह, रुद्र प्रताप सिंह रिशु, नाजिश फातिमा, उमेश उपाध्याय, राजकुमार पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें