फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तीन जगहों से रामपथ पार कर सकेंगे ई-रिक्शा चालक

Mon, 09 Feb 2026 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
13 -सीओ अयोध्या कार्यालय पर ई-रिक्शा चालकों से वार्ता करते सीओ व अन्य - संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। करीब 100 घंटे तक चला ई-रिक्शा चालकों का आमरण अनशन सोमवार को खत्म हो गया। सीओ कार्यालय में आयोजित बैठक में एडीएम सिटी, एसपी ट्रैफिक और सीओ अयोध्या ने चालकों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इसके बाद सहमति बनी कि रिक्शा चालकों को रामपथ को पार करने के लिए तीन स्थानों पर कट दिया जाएगा। प्रशासन के इस निर्णय के बाद आंदोलनकारी चालकों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

पांच फरवरी को मंडलायुक्त राजेश कुमार के आदेश के बाद टेढ़ी बाजार से लता चौक तक ई-रिक्शा संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस फैसले के बाद मंगलवार से उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। प्रदर्शन के बाद चालक छोटी छावनी के पास स्थित एक होटल परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए थे। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि रामपथ पर तीन स्थानों पर कट देने पर सहमति बनी है। यह कट जानकी महल, छोटी देवकाली और श्रीराम अस्पताल के पास हो सकता है। चालकों ने आमरण अनशन खत्म कर दिया है।

जोन-1 में लगभग 2700 ई-रिक्शा का संचालन हो रहा है। कट पर सहमति मिलने के बाद ई-रिक्शा चालकों ने थोड़ी बहुत राहत की सांस ली, लेकिन अभी भी ई-रिक्शा चालकों का मांग है कि रामपथ पर पहले जैसा संचालन होना चाहिए। चालकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें