फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ई-रिक्शा और माल वाहक में टक्कर, एक की मौत

Fri, 11 Apr 2025 08:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौधा। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा पेट्रोल पंप के निकट सुल्तानपुर अयोध्या हाईवे पर शुक्रवार दोपहर में सवारी से खचाखच भरे ई-रिक्शा और छोटे माल वाहक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पूराकलंदर पुलिस के कांस्टेबल अवनीश और सुमित ने लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां इलाज के दौरान जनपद अंबेडकरनगर के थाना भीटी के पमौली निवासी कल्लू निषाद (40) की मौत हो गई। घायलों में साधु, आबिद खान, रुखसाना बानो, फातिमा खान, अली खान का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें