फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: परिक्रमा में रामनामी पटिका, गमछे और पूजन सामग्री की खूब हुई बिक्री

Wed, 18 Nov 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
परिक्रमा पथ से गुजरते श्रद्धालु।
विज्ञापन
अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं की भीड़ से बाजारों में रौनक लौट आई। कारोबारियों की अच्छी कमाई हुई। परिक्रमा मार्ग से लेकर राम की पैड़ी तक लगी अस्थायी दुकानों पर दिनभर खरीदारों की आवाजाही बनी रही। किसी ने बच्चों के लिए खिलौने खरीदे तो किसी ने रामनामी पटिका और पूजन सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की आमद से पानी, चाय-नाश्ते, फल और प्रसाद की बिक्री में तेजी आई। छोटे दुकानदारों की आय सामान्य दिनों की तुलना में करीब तीन गुना तक बढ़ गई। दुकानों पर बच्चों को आकर्षित करने के लिए छोटी गदाएं, धनुष-बाण और अन्य खिलौने सजाए गए थे। युवाओं में रामनामी पटिका, गमछे और जय श्रीराम लिखे कड़े की मांग रही। राम की पैड़ी के पास के दुकानदार शिव कुमार ने बताया कि परिक्रमा के दिन करीब 25 हजार का कारोबार हुआ। सामान्य दिनों की तुलना में बिक्री काफी अच्छी रही।
पानी की 700 बोतलें बिकीं, 30 हजार का कारोबार
पाल नगर चौराहा के पास के दुकानदार अंकित ने बताया कि एक दिन में करीब 30 हजार रुपये का कारोबार हुआ। श्रद्धालुओं ने सबसे अधिक पानी की बोतलें खरीदीं। लंबी दूरी पैदल तय करने के कारण लोग बार-बार पानी खरीद रहे थे। एक दिन में करीब 700 बोतलें बिकीं। बिस्किट, नमकीन और चिप्स की भी अच्छी बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें