फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: निरीक्षण में लचर मिली रामनगरी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी के निरीक्षण के दौरान रामनगरी में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था लचर पाई गई। इसके चलते नगर निगम के जलकल विभाग के अवर अभियंता, सहायक अभियंता और सुपरवाइजर पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में बृहस्पतिवार को महापौर ने नगर आयुक्त संतोष शर्मा को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



रामनगरी में पेयजल व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए महापौर ने लक्ष्मण घाट वार्ड के अड़गड़ा मोहल्ले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्या को जाना। लोगों ने बताया कि पिछले 20 दिनों से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित है। इससे लोगों को रोजमर्रा की आवश्यकता समेत पीने के पानी का भी संकट झेलना पड़ रहा है।


पानी के लिए लोगों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जलकल विभाग के सहायक अभियंता जय कुमार के अलावा अयोध्या धाम के अवर अभियंता और सुपरवाइजर को जवाबदेह ठहराया गया। इससे पहले जलकल विभाग की समीक्षा बैठक में रामनगरी की जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन अब तक व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। महापौर ने जलकल विभाग के अफसर व कर्मचारियों को कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि यदि लोगों को पीने के पानी को लेकर परेशानी हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें