फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रतिमा विसर्जन के चलते आज शहर में कई रास्तों पर आवाजाही बंद

Mon, 19 Oct 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भीड़ और जाम से निपटने के लिए मंगलवार को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 10 बजे से विसर्जन प्रक्रिया पूरी होने तक कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

जीआईसी से फतेहगंज तक नहीं जा सकेंगे वाहन
जीआईसी तिराहे से फतेहगंज चौराहे की ओर जाने वाले वाहन जीआईसी फ्लाईओवर और मकबरा तिराहे के रास्ते जाएंगे। मकबरा तिराहे से फतेहगंज जाने वाले वाहनों को जीआईसी फ्लाईओवर से पुष्पराज चौराहे की ओर भेजा जाएगा। प्रतिमा विसर्जन यात्रा के कारण ऋषि टोला तिराहे से जीआईसी गेट तक भी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। कसाबबाड़ा और अनिल सरस्वती मंदिर तिराहे से आने वाले वाहन जनौरा परिक्रमा मार्ग से निकल सकेंगे। मनूचा तिराहे से चार पहिया और बड़े वाहनों को देवकाली चौकी के पास से बेनीगंज रामपथ की ओर भेजा जाएगा।
चौक और रामपथ जाने वालों को बदलना होगा रास्ता
रीडगंज और गुदड़ी चौराहे से चौक घंटाघर, नियावां से रिकाबगंज तथा रिकाबगंज से चौक, कसाबबाड़ा और फतेहगंज की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नियावां से आने वाले वाहन गुदड़ी चौराहे और रामपथ के रास्ते निकलेंगे। पुलिस लाइन तिराहा, पोस्ट ऑफिस चौराहा, पुष्पराज चौराहा, तहसील तिराहा, प्रेस क्लब, दूरदर्शन और आयुक्त आवास तिराहे से रामपथ की ओर भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इन क्षेत्रों के वाहन रेलवे स्टेशन मार्ग से जा सकेंगे। एसएसपी आवास चौराहे से आयुक्त आवास तिराहे और डीएम चौराहे से टीवी टावर तिराहे की ओर भी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन स्थानों पर परिक्रमा मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

निर्मली कुंड की ओर भी बंद रहेगा प्रवेश
गुप्तारघाट में प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर सहादतगंज हनुमानगढ़ी चौराहे से गुप्तारघाट और सहादतगंज बूथ नंबर एक से हनुमानगढ़ी चौराहे की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इस क्षेत्र में आने-जाने के लिए एनएच-27 वैकल्पिक मार्ग रहेगा। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित गुप्तारघाट चौराहे से निर्मली कुंड की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे।
सहादतगंज से चलेंगी रोडवेज बसें
यातायात पुलिस के अनुसार, रोडवेज बसों का संचालन सहादतगंज बूथ नंबर एक से किया जाएगा। यात्रियों को बस पकड़ने से पहले निर्धारित स्थान की जानकारी कर लेने की सलाह दी गई है। एंबुलेंस, मरीजों को ले जाने वाले वाहनों और महिला अस्पताल जाने वाले वाहनों को यातायात प्रतिबंधों से छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें