अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में 25 जुलाई से 8 अगस्त तक नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा चलाया जाएगा। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में अभियान के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर समिति का गठन किया गया है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक को संयोजक तथा प्रो. अनूप कुमार और प्रो. गंगाराम को सह-संयोजक बनाया गया है।
अभियान की शुरुआत 25 जुलाई को शपथ ग्रहण और स्वच्छता कार्यक्रम से होगी। 28 जुलाई को भाषण प्रतियोगिता व विशेषज्ञ व्याख्यान, 29 जुलाई को पोस्टर प्रतियोगिता, 31 जुलाई को पांच किलोमीटर पदयात्रा, छह अगस्त को सेमिनार और सात अगस्त को स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अभियान का समापन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।