फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रामनगरी में घंटों मंडराता रहा ड्रोन, ग्रामीणों में फैली दहशत; जांच में सच सामने आया तो मिली राहत

Sat, 10 May 2025 04:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामनगरी अयोध्या में आसमान में घंटों एक ड्रोन मंडराता रहा। ग्रामीणों ने देखा तो उनमें दहशत फैल गई। सूचना मिली तो पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस जांच में सच सामने आया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
रामनगरी में घंटों मंडराता रहा ड्रोन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में रुदौली के पटरंगा क्षेत्र में आसमान में ड्रोन उड़ता दिखा तो हड़कंप मच गया है। सरैठा ग्रामसभा में सुबह से ही आसमान में एक ड्रोन मंडरा रहा था। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। यह जगह वास्तव में राम मंदिर से महज 50 किमी दूर थी। ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए। 

विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव और युद्ध के माहौल के दौरान इस घटनाक्रम ने हर किसी को चिंतित कर दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस के मीडिया ग्रुप में फोटो भेज कर इस बारे में जानकारी दी है। जिस स्थान पर ड्रोन उड़ रहा था, वहां से राम मंदिर की दूरी सिर्फ 50 किलोमीटर है। ऐसे में राम मंदिर की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होने लगे। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: 'शिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए...', सीएम योगी बोले- इसे राष्ट्र की भावना से जोड़ना जरूरी
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा भी था। इसके चलते पुलिस जांच में जुट गई है। इलाके की घेराबंदी की गई है। पटरंगा थानाध्यक्ष शशिकांत यादव ने बताया कि ड्रोन उड़ाए जाने की जानकारी मिली है। इस बारे में जांच की जा रही है। कुछ ही देर बाद जांच पूरी हुई तो सच सामने आया। 
विज्ञापन


सीओ आशीष निगम ने बताया कि सर्वे आफ इंडिया की ओर से नगर नियोजन कार्य के तहत क्षेत्र का सर्वे किया जा रहा था। सर्वे के लिए ड्रोन को उड़ाया गया था। यह ड्रोन सरेठा गांव के नजदीक उड़ रहा था। इस बारे में संबंधित विभाग से जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें