फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: छह वार्डों में बेहतर होगी पेयजल सुविधा, नई ट्यूबवेल से आपूर्ति शुरू

Fri, 02 Jan 2026 10:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
02- ट्यूबवेल का लोकार्पण करते महापौर- नगर निगम
विज्ञापन
अयोध्या। मंगल पांडेय वार्ड स्थित रीडगंज में 57. 94 लाख की लागत से स्थापित ट्यूबवेल का लोकार्पण महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने शुक्रवार को किया। उन्होंने कहा कि नगर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है, उसी कड़ी में रीडगंज में ट्यूबवेल की स्थापना की गई है। इससे मंगल पांडे और आसपास के छह वार्ड की पेयजल व्यवस्था और सुदृढ़ हो सकेगी। इस मौके पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता वार्ड के पार्षद एवं उपसभापति राजेश गौड़ ने की। इस मौके पर पार्षद चंदन सिंह, विशाल पाल, अनिल सिंह, रमाशंकर निषाद, महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव, सहायक अभियंता जय कुमार और अवर अभियंता अनू जायसवाल के अलावा स्थानीय नागरिकों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, स्वप्निल श्रीवास्तव, प्रेमचंद निषाद, शारदा सोनी, अमरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश निषाद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें