फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दिव्यांगों का हवाई यात्रा से रामलला दर्शन का सपना हआ पूरा

Thu, 17 Sep 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
दर्शन के लिए पहुंचे दिव्यांग।
विज्ञापन
अयोध्या। किसी के लिए पहली बार विमान में बैठने का अनुभव खास रहा तो किसी का अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करने का सपना पूरा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली के पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल और उनकी टीम ने 25 दिव्यांगों समेत करीब 60 लोगों को दिल्ली से अयोध्या की विशेष हवाई यात्रा कराई। अयोध्या पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए।
विज्ञापन

पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि उनकी टीम की भाजपा शाहदरा जिला मंत्री कंचन शर्मा पिछले तीन महीने से यात्रा में शामिल होने वालों के संपर्क में थीं। यह उनकी ओर से कराई गई आठवीं विशेष हवाई यात्रा है। इस बार 25 दिव्यांगों समेत करीब 60 लोग विमान से अयोध्या पहुंचे।
अग्रवाल ने बताया कि उनके बेटे आकाश अग्रवाल ने उनका पहली बार विमान में बैठने का सपना पूरा किया था। उसी अनुभव से प्रेरणा लेकर उन्होंने अन्य लोगों के हवाई यात्रा के सपने पूरे करने का प्रयास शुरू किया। अब तक अलग-अलग वर्गों के 500 से अधिक लोगों को हवाई यात्रा करा चुके हैं।
विज्ञापन


पहली बार विमान में बैठी बच्ची ने दी पीएम को शुभकामनाएं
यात्रा में शामिल दिव्यांग श्रद्धालु ओम ने कहा कि दिल्ली से अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। अशोक कुमार कपूर ने बताया कि उन्होंने पहली बार विमान से सफर किया। यात्रा में शामिल चार वर्षीय बच्ची ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें