फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: माझा जमथरा में 14.74 करोड़ से बनेगा ड्रेनेज सिस्टम

Wed, 05 Aug 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। माझा जमथरा क्षेत्र में बारिश के पानी की निकासी के लिए नगर निगम करीब 14.74 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज सिस्टम विकसित करेगा। इसके तहत दो उच्च क्षमता वाले पंप हाउस और 3.4 किलोमीटर लंबी ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद हर मिनट 80 हजार लीटर वर्षा जल सरयू नदी में प्रवाहित किया जा सकेगा। इससे माझा जमथरा समेत आसपास के चार से पांच किलोमीटर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य अभियंता पुनीत कुमार ओझा ने बताया कि भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय के पास दो पंप हाउस बनाए जाएंगे। दोनों पंप हाउसों की क्षमता 40-40 हजार लीटर प्रति मिनट होगी। प्रत्येक पंप हाउस में चार-चार पंप लगाए जाएंगे। प्रत्येक पंप की पानी उठाने की क्षमता 10 हजार लीटर प्रति मिनट होगी। बारिश के दौरान एकत्र होने वाले पानी को पंपों के माध्यम से सीधे सरयू नदी में पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत माझा जमथरा में करीब 3,400 मीटर लंबी ड्रेन का निर्माण भी कराया जाएगा। इस पर 10.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ड्रेन के जरिये बारिश का पानी पंप हाउस के पास बनाए जाने वाले संग्रहण कुएं तक पहुंचेगा, जहां से पंपों की मदद से इसे सरयू नदी में छोड़ा जाएगा। नगर निगम का दावा है कि इस व्यवस्था से क्षेत्र में जलभराव की समस्या काफी हद तक कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें