फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डॉ. रामजन्म वर्मा भाकियू अराजनैतिक में हुए शामिल

Wed, 17 Jun 2026 10:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) को मजबूती देने के लिए भाकियू (टिकैत) के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. रामजन्म वर्मा अपने समर्थकों के साथ संगठन में शामिल हो गए। जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने उनका स्वागत करते हुए इसे किसान हितों की लड़ाई को मजबूत करने वाला कदम बताया।
विज्ञापन


इस अवसर पर संगठन में कई नई नियुक्तियां भी की गईं। अमरनाथ को तहसील अध्यक्ष और रामसूरत को जिला सचिव बनाया गया। लाल बहादुर सदर तहसील अध्यक्ष, प्रभात ग्राम सभा अध्यक्ष और दीपचंद संगठन मंत्री नियुक्त हुए। इसके बाद तिकुनिया पार्क में मासिक किसान पंचायत का आयोजन हुआ।

इसमें खाद, सिंचाई, बिजली और राजस्व जैसी किसान समस्याओं पर चर्चा की गई। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तहसीलदार सदर को ज्ञापन भी सौंपा गया। जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि समस्याओं का समय पर निस्तारण न होने पर संगठन शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सविता मौर्य, जेपी किसान, अजय, राजाराम वर्मा, विनोद कुमार, अर्जुन मौर्य, रामप्यारे धुरिया सहित कई किसान और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें