फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डॉ. आशाराम अध्यक्ष और डॉ. विपिन बने पीएमएसए के सचिव

Thu, 06 Aug 2026 08:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
जिला अस्पताल ​​स्थित रेडक्रॉस भवन में आयोजित चुनाव में मौजूद नवनिर्वाचित पदा​धिकारी व अति​थि।
विज्ञापन
अयोध्या। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएसए) शाखा अयोध्या की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी बृहस्पतिवार को निर्विरोध निर्वाचित हुई। इस दौरान जिला महिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आशाराम अध्यक्ष और जिला चिकित्सालय के डॉ. विपिन कुमार वर्मा को सचिव चुना गया।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के रेडक्रॉस भवन में दोपहर दो बजे चुनाव अधिकारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। चुनाव अधिकारी डॉ. रामकिशोर ने बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर कराई गई चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों पर केवल एक-एक नामांकन पत्र मिले। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
नई कार्यकारिणी में जिला महिला चिकित्सालय की डॉ. प्रियंका जैन महिला उपाध्यक्ष बनी हैं। सामान्य उपाध्यक्ष के पद पर सीएचसी खंडासा के डॉ. मदन कुमार बरनवाल और 50 बेड संयुक्त चिकित्सालय देवगांव के डॉ. आलोक कुमार यादव चुने गए हैं। जिला चिकित्सालय (पुरुष) के डॉ. विजय हरि आर्या केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, डॉ. मोहम्मद शादिक वित्त सचिव और श्रीराम चिकित्सालय के डॉ. राकेश कुमार राय संपादक निर्वाचित हुए हैं। जिला चिकित्सालय के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद अकरम रिटर्निंग अधिकारी रहे। इस मौके पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें