फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तीन नर्सिंग होम संचालकों से तलब किए गए कागजात

विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। शासन के निर्देश पर क्षेत्र के झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ सीएचसी तारुन अधीक्षक की ओर से शुरू की गई कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल है। कार्रवाई की भनक लगते ही कई स्थानों पर झोलाछाप अपनी दुकानें बंद कर फरार मिले। जबकि तीन नर्सिंग होम संचालकों से वैध कागजात तलब किए गए हैं।
विज्ञापन



अधीक्षक डॉ़ पीके यादव ने बताया कि झोलाछाप के खिलाफ क्षेत्र में सघन अभियान शासन की मंशा के अनुरूप चलाया जा रहा है। शुक्रवार को चिन्हित झोलाछाप व नर्सिंग होमों के खिलाफ फार्मासिस्ट चंद्र प्रकाश वर्मा के साथ क्षेत्र में सघन कार्रवाई की गई। इस दौरान रामपुर भगन स्थित एक डायग्नोसिस सेंटर, नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया।

नर्सिंग होम बंद पाया गया। एक और क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया। वहां मौजूद चिकित्सक ने बताया की होम्योपैथिक चिकित्सक हैं लेकिन होम्योपैथिक के साथ-साथ अंग्रेजी दवाएं भी मिलीं। कोई भी कागजात नहीं दिखा पाए। उन्हें कागजात दिखाने को निर्देशित किया गया है। कागजात न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बताया कि वेनिगद्दोपुर में चिन्हित सात झोलाछाप में निरीक्षण करने पहुंचने भनक लगते ही क्लीनिक बंद कर फरार हो गए । जबकि दो अपने वैध कागजात नहीं दिखा सके। अधीक्षक ने बताया कि शासन के निर्देश पर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें