फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बैडमिंटन में दिव्यांश ने जीते दो स्वर्ण पदक

Mon, 28 Sep 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र दिव्यांश सिंह ने बरेली में आयोजित प्रदेशीय विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 बालक वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में उन्होंने प्रदेश के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी प्रखर तिवारी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रखर राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-17 वर्ग में छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

टीम स्पर्धा में भी दिव्यांश ने अयोध्या मंडल की टीम के साथ शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने अंडर-17 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। कौशलपुरी निवासी दिव्यांश की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य ओंकारनाथ पाल, जनपदीय क्रीड़ा सचिव अभिषेक सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह और टीम मैनेजर परमेंद्र सिंह ने बधाई दी। जिला विद्यालय निरीक्षक पवन तिवारी ने भी खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें