फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चढ़ावा चोरी के आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे जिले के अधिवक्ता

Mon, 29 Jun 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
बैठक को संबो​धित करते अध्यक्ष कालका प्रसाद मिश्रा साथ में अन्य पदा​धिकारी और अ​धिवक्तागण।
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा धनराशि की चोरी करने के आरोपियों के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने कठोर रुख अपनाया है। अधिवक्ताओं ने सभी आरोपियों की ओर से पैरवी न करने का निर्णय लिया है। उनकी पैरवी करने वाले वकील और उनके जूनियरों पर पांच लाख रुपये जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के सामान्य सदन की हंगामेदार बैठक सोमवार को वकालतखाना में हुई। बैठक में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर हमारे आस्था का विषय है। मंदिर में हुए चढ़ावा धनराशि के चोरी के मामले की सीबीआई से जांच के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्र भेजा जाएगा। शासन की ओर से सीबीआई की जांच की संस्तुति न होने पर अधिवक्ता संघ उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर करेगा।
अधिवक्ताओं ने कहा कि वकीलों को नैतिकता के आधार पर आरोपियों की ओर से कोई पैरवी नहीं करनी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि मंदिर के ताला खुलवाने से लेकर निर्माण तक फैजाबाद के वकीलों का सहयोग रहा है। ताला खुलने के आदेश के बाद फैजाबाद के वकीलों ने 15 दिन तक आंदोलन किया, तब दर्शन करने की अनुमति मिली थी। ट्रस्ट में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को पदेन सदस्य बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कई अधिवक्ताओं ने अभियोजन की ओर से पैरवी करने और विवेचना की मॉनिटरिंग के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने की आवाज उठाई। अभियोजन की ओर से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष का वकालतनामा लगाने और संघर्ष के लिए एक कमेटी के गठन का प्रस्ताव भी रखा गया।
इनसेट
चंपत राय, अनिल मिश्रा व गोपाल राव के अयोध्या छोड़ने की मांग
बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा व गोपाल राव के खिलाफ अधिवक्ता संघ की ओर से एफआईआर दर्ज कराने को लेकर कमेटी का भी गठन किया गया है। अध्यक्ष ने अभियोजन की ओर से पैरवी करने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता प्रियनाथ सिंह के साथ कृष्ण चंद्र खरे, विजय बहादुर सिंह, सौरभ मिश्रा, सोमनाथ तिवारी, आलोक खरे, सूर्य नारायण सिंह व संजीव दूबे की कमेटी बनाने की घोषणा की। कहा कि प्रकरण में अधिवक्ता संघ अपनी नजर रखेगा और आरोपियों को कठोर सजा दिलाने के लिए पैरवी करेगा। बैठक में पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, संजीव दूबे, सूर्य नारायण सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें