फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महादेवा घाट मछली मंडी विवाद गहराया

Sun, 07 Jun 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। महादेवा घाट सुंदरीकरण के चलते मछली मंडी हटाने का विवाद गहरा गया है। मछली विक्रेताओं ने क्षेत्रीय विधायक अभय सिंह को ज्ञापन सौंपकर वैकल्पिक व्यवस्था होने तक मंडी न हटाने की मांग की है, क्योंकि इससे करीब 250 परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी।
विज्ञापन


विक्रेताओं ने बताया कि यह मंडी आजादी से पहले से विभिन्न स्थानों पर संचालित होती रही है। वर्तमान मछली मंडी लगभग छह माह पूर्व निजी भूमि पर शुरू हुई थी। राष्ट्रीय राम सेना के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने मंदिर के निकटता का हवाला देकर इसका विरोध किया। विक्रेताओं का दावा है कि मंदिर और मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार के बीच लगभग 250 मीटर की दूरी है। बीते मंगलवार को आपत्ति दर्ज की गई थी। इसके बाद उपजिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर ने 10 जून तक मंडी हटाने के निर्देश दिए। इस मामले में नगर पंचायत प्रशासन, जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी प्रार्थना पत्र दिए गए हैं।

पूरे मामले पर मंडी के प्रतिनिधियों से विधायक अभय सिंह ने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं। लेकिन गरीब परिवारों की आजीविका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से पहले वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था करने को कहा। विधायक ने आश्वासन दिया कि वैकल्पिक भूमि मिलने तक वर्तमान स्थान पर मंडी का संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें